kalki: प्रोजेक्ट के इस सवाल के चक्कर में मूवी मेकर्स ने हम लोगों को पिछले डेढ़ दो साल से लटका कर रखा है। मैं पर्सनली एक ऐसा बंदा हूं जो माइथोलॉजी वेदों और पुराणों को लेकर बहुत एक्साइटेड हो जाता है। क्योंकि हमारे प्राचीन ग्रंथों में जिस तरह की कहानियां और जिस तरह की कथाएं बताई जाती है ना, उनके आगे दुनिया के सारे मार्वल डीसी फीके पड़ जाते हैं।
और फाइनली अभी जब रिवील हुआ कि प्रोजेक्ट के मूवी का नाम Kalki है तब जाकर मेरी एक्साइटमेंट आसमान पार कर गई। पता नहीं ब्रम्हांड की किन्हीं ऊंचाइयों में चली गई। अच्छा अब कई लोगों के दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि माइथोलॉजी के हिसाब से कल्कि कौन हैं? पृथ्वी पर आकर वह क्या करेंगे और उनका इस मूवी से कितना रिलेशन है और क्या आपको इस मूवी से एक्सपेक्ट टेशन रखनी चाहिए या नहीं?
जानिए Kalki मूवी का बजट और कौन कौन है मैन रोल में
View this post on Instagram
तो देखो कुछ साल पहले अनाउंसमेंट हुई थी कि डायरेक्टर नाग अश्विन 500 से 600 करोड़ के एक मैसिव बजट में एक ऐसी साइंस फिक्शन मूवी बना रहे हैं, जो बेस्ड होगी। आज की दुनिया से सैकड़ों साल आगे की एक काल्पनिक दुनिया में जहां अच्छाई के नाम पर सब कुछ खत्म हो चुका है।
अब इसके ऊपर से जब यह पता चला कि मूवी में लीड रोल में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, राणा दग्गुबाती और कमल हासन जैसे लेजेंडरी एक्टर्स दिखने वाले हैं तब तो और उम्मीदें छप्पर फाड़ देती है। लेकिन जैसे ही यह रूमर्स सामने आई कि प्रभास विष्णु भगवान के सिमिलर कोई रोल प्ले कर रहे हैं तब तो मैं 101 परसेंट श्योर हो गया कि यह कहानी और किसी की नहीं बल्कि हमारे पुराणों में वर्णित किए गए कल्कि अवतार पर आधारित होगी।
Read More –
- Salaar part 1 movie कब रिलीज़ होगी और जानिए कौन कौन है मैन रोल में
- Khushi Movie ने मचाया बवाल जानिए कैसे रही विजय देवरकोंडा और सामंथा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
क्या है kalki मूवी की कहानी आखिर कौन है kalki
kalki अब यह नाम पढ़ते ही इतना तो कॉमन सेंस से पता लग ही रहा है कि यह कहानी आज से करीब 875 साल आगे की होगी। मगर कल्कि भगवान कौन है और यहां पर सब इतने दुख में क्यों दिख रहे हैं?
इसका जवाब हमें मूवी में तो मिलेगा ही मिलेगा, पर इससे ज्यादा एक्साइटमेंट इसकी माइथोलॉजी है। अब देखो विष्णु पुराण में कहा गया है कि भगवान विष्णु चारों युगों में 10 अवतार लेंगे, जिसमें से नौ अवतार जैसे कि भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान परशुराम, मत्स्य अवतार aadi अवतार पहले तीन युगों में ऑलरेडी अवतरित हो चुके हैं।
जाने kalki भगवान का जन्म कब होगा और क्यो होगा ?
कलियुग को समाप्त करने के लिए भी भगवान विष्णु धरती पर एक आखिरी बार जन्म लेंगे और उनके उस अवतार का नाम होगा कल्कि अवतार। अब वेदों और पुराणों के हिसाब से कल्कि अवतार का जन्म घोर कलयुग की उस चरम सीमा पर होगा जब समस्त संसार में पाप अपने चरम पर होगा।
दुनिया में बेसिक रिसोर्सेज जैसे कि पानी भी खत्म होने लगेगा, पेड़ लगभग न के बराबर रह जाएंगे क्योंकि इस बर्बादी का कारण कहीं न कहीं हम इंसान ही रहेंगे और लोगों के अंदर धर्म और धार्मिक भावना इस हद तक खत्म हो जाएगी कि न सिर्फ लोग ईश्वर को मानने के खिलाफ हो जाएंगे, बल्कि जो कोई भी ईश्वर को मानेगा अधर्मी उनकी हत्या करने पर उतारू हो जाएंगे।
![Kalki](https://hindinewsupdate.in/wp-content/uploads/2023/11/Kalki.jpg)
अब उस दौर के बारे में डिस्क्राइब करते हुए पुराणों में यह भी कहा जाता है कि उस युग में इंसान इतना सेल्फिश हो जाएंगे कि वह अपनी बहनों और अपनी बेटियों को भी सम्मान की नजर से नहीं देखेंगे, बल्कि उसकी हैवानियत उसके ऊपर इतनी हावी हो जाएगी कि वह हर इंसान को अपने स्वार्थ की वजह से इस्तेमाल करेगा।
अब ऐसा पापी विश्व जिसमें धर्म और ईश्वर पर विश्वास रखने वाले लोगों का अंत हो चुका है, वहां पर इंसान जानवर से बदतर बन जाएंगे और इसी अधर्म से भरी दुनिया में अधर्मियों का सर्वनाश करके वापस से धर्म की स्थापना करने हेतु और कलियुग का काल चक्र वापस से सतयुग की ओर मोड़ने के लिए भगवान विष्णु स्वयं धरती पर कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होंगे।
“यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।”
अब बहुत से लोगों को इस श्लोक का मतलब ही नहीं पता होगा। मगर मोटे मोटे आसान शब्दों में इस श्लोक का मतलब होता है कि
“जब-जब इस पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, विनाश का कार्य होता है और अधर्म आगे बढ़ता है, तब-तब मैं इस पृथ्वी पर आता हूँ और इस पृथ्वी पर अवतार लेता हूँ।”
Read More –